नपं पटना क्षेत्र के स्कूलों में गणतंत्र दिवस मनाया गया

पटना | पटना स्थित सुखदेव सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल व इंग्लिश मीडियम स्कूल परिसर में गणतंत्र दिवस मनाया गया। दोनों विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद शर्मा रहे, जिन्होंने विधिवत रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. ए.के. सिंह, गोपाल शर्मा, गिरधारी लाल जायसवाल, पंकज साहू, सुजीत सोनी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि विनोद शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व हमें देश के प्रति हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का बोध कराते हैं। उन्होंने अनुशासन, परिश्रम और ईमानदारी को राष्ट्र निर्माण की सच्ची नींव बताया और विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य व प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया गया। अतिथियों के प्रति आभार प्रबंधक प्रेम सागर सिंह व विजय कुशवाहा ने व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *