खाते से 3.12 लाख की ऑनलाइन ठगी

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव खड़गांव थाना क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बैंक खाते से 3 लाख 12 हजार रुपए का ऑनलाइन ट्रांजिक्शन कर धोखाधड़ी कर ली गई है। गंभीर बात यह है कि उक्त कार्यकर्ता ने न किसी तरह का ओटीपी किसी से शेयर किया और न ही किसी एप का लिंक ओपन किया। इसके बावजूद उनके खाते से यूपीआई के माध्यम से 3 लाख 12 हजार रुपए का ऑनलाइन फ्रॉड कर लिया गया है। पी​ड़िता ने मामले की शिकायत खड़गांव थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि खड़गांव के छग राज्य ग्रामीण बैंक में उनका खाता है, जिसमें से उक्त रकम बारी-बारी से यूपीआई के माध्यम से निकाला गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *