अलवर| प्रजापति सामूहिक विवाह समिति की कंपनी बाग में बैठक हुई। 19 फरवरी को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयार को लेकर चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष प्रकाश चंद प्रजापति ने बताया कि 19 फरवरी को सुबह 10 बजे अंबेडकर नगर स्थित ताज रिसोर्ट में प्रजापति समाज का 11 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होगा। समिति के संरक्षक कजौड़मल ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में बाबूलाल प्रजापति, हेमंत प्रजापति, लक्ष्मण प्रसाद प्रजापति मौजूद रहे।


