विचार गोष्ठी में उठी अलवर संस्थापक राव राजा प्रताप सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग

भास्कर न्यूज | अलवर शहर में संस्थापक राव राजा प्रताप सिंह की कोई प्रतिमा नहीं होने को लेकर पहली बार सार्वजनिक मंच से आवाज उठी है। श्री क्षत्रिय जन संसद की ओर से राव राजा प्रताप सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित विचार गोष्ठी में शहर में उनकी प्रतिमा स्थापित कराने की मांग रखी गई। गोष्ठी के मुख्य वक्ता पृथ्वी सिंह नरूका ने कहा कि अलवर जैसे ऐतिहासिक शहर में उसके संस्थापक की प्रतिमा न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अब संगठन की ओर से प्रशासन से मिलकर इस दिशा में ठोस पहल की जाएगी। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता जिला कार्य समिति सदस्य रूप सिंह चौहान ने की। कार्यक्रम की शुरुआत केसरिया ध्वज को नमन करने के साथ हुई। इसके बाद अलवर संस्थापक राव राजा प्रताप सिंह की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पित किए गए। गोष्ठी में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में शहर में संस्थापक राजा की प्रतिमा लगाने पर सहमति जताई। कार्यक्रम में जिला कार्य समिति उपाध्यक्ष कमांडेंट मंगल सिंह नरुका, जिला उपाध्यक्ष लखन सिंह जादौन, जिला संगठन मंत्री शंकर सिंह शेखावत, प्रधान कोषाध्यक्ष गिरिराज सिंह नरुका, शहर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नरूका और शहर संयोजक योगेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष भंवर उदय सिंह भाटी ने संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा, उद्देश्य और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर वर्ष 2026 के कैलेंडर का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विचार गोष्ठी में कान सिंह नरुका, मान सिंह, रामरूप सिंह चौहान, कैलाश सिंह बडोली, शेर सिंह राघव और राजेंद्र सिंह शेखावत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *