46 दिन बाद 31 को शुक्र तारा उदय होने के बाद शुरू होंगे मांगलिक कार्यक्रम

अलवर| 46 दिन बाद 31 जनवरी को रात 3.15 बजे पश्चिम दिशा में शुक्र तारा उदय होगा। इसके साथ विवाह समारोह शुरू होंगे, जो 21 फरवरी तक चलेगा। पं. यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि पिछले साल 15 दिसंबर को शुक्र तारा अस्त हुआ था, जो 31 जनवरी को रात 3.15 बजे उदय होगा। इसके साथ ही मांगलिक और विवाह समारोह शुरू होंगे। यह क्रम अगले महीने 21 फरवरी तक चलेगा। अगले महीने 3 से 21 फरवरी तक 18 दिनों में 7 दिन विवाह मुहूर्त हैं। 24 फरवरी को होला अष्टक लगने के साथ एक बार फिर से विवाह समारोह पर रोक लग जाएगी। फरवरी महीने में 3, 4, 5, 10, 19, 20, 21 तारीख को विवाह मुहूर्त हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *