टाइगर मैराथन के वाहन स्टीकर का किया विमोचन

अलवर| होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन सरिस्का की ओर से प्रकाशित टाइगर मैराथन के वाहन स्टीकर का विमोचन केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव एवं राज्य मंत्री संजय शर्मा ने किया। अलवर चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान टाइगर मैराथन के वाहन स्टीकर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री यादव ने अधिक से अधिक लोगों से टाइगर मैराथन में भाग लेने का आह्वान किया। एसोसिएशन अध्यक्ष मनीष भाटिया ने बताया कि टाइगर मैराथन से अलवर का नाम देशभर में टाइगर संरक्षण के लिए पहचान बनाएगा, जिससे पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। यह आयोजन अलवर जिले के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। सचिव अजय गर्ग ने बताया कि टाइगर मैराथन को लेकर अलवर वासियों में खासा उत्साह है। कार्यक्रम में कार्यकारिणी पदाधिकारी ललित बेनीवाल, पवन खंडेलवाल सहित कुलदीप नरूका, विनय सिंघल, सुरेंद्र नरुका भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *