अलवर| सर्राफा व्यापार समिति की ओर से मंगलवार को अग्रवाल धर्मशाला में 9वां रक्तदान शिविर लगाया गया। समिति के अध्यक्ष दीपक गर्ग ने बताया कि रक्तदान शिविर में 101 यूनिट रक्तदान हुआ। रोटरी ब्लड बैंक एवं सेठ माखनलाल ब्लड बैंक रक्तदान शिविर की सहयोगी संस्थाएं रही। सर्राफा व्यवसायियों ने अपने अपने प्रतिष्ठानों का अवकाश रखा। यातायात थानाप्रभारी संजय शर्मा ने रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन किया। समिति की ओर से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह और कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। इस दौरान जिला व्यापार महासंघ के अध्यक्ष रमेश जुनेजा, संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष हरमीत सिंह मेहंदीरत्ता, अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष अतुल अग्रवाल, अग्रवाल माध्यमिक विद्यालय समिति के अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, अग्रवाल महासभा के पूर्व अध्यक्ष अमित गोयल उपस्थित रहे।


