अलवर |वार्ड नंबर 20 में भोलेनाथ की बगीची के सामने स्थित नाला पिछले दो साल से टूटा हुआ है। नाले की मरम्मत नहीं होने के कारण आसपास के लोगों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के समय पानी सड़कों पर भर जाता है और आम दिनों में गंदगी व बदबू से लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। – भीमसिंह, वार्ड 20


