विभिन्न मांगों को लेकर सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मियों ने धरना दिया

अलवर| आरएसआरटीसी रिटायर्ड एम्पलाइज एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को केंद्रीय बस स्टैंड पर धरना दिया। एसोसिएशन के सचिव गंगाराम शर्मा ने बताया कि उच्च पेंशन, ओवरटाइम का बकाया भुगतान, राजपत्रित अवकाश का बकाया भुगतान, पीएफ के भुगतान और पेंशन के डीए की मांग को लेकर धरना दिया गया है। इस अवसर पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार, राज्य सरकार, निगम के उच्च प्रशासन एवं ईपीएफओ पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए बकाया जल्द भुगतान की मांग की। सभा को तेजपाल सैनी, कालीचरण जोशी, ग्यारसाराम जाखड़ आदि ने संबोधित किया। बाबूलाल गौड़ ने धरने की अध्यक्षता की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *