अलवर| शहर में सक्रिय वाहन चोर गिरोह बेखौफ वारदातें कर रहे हैं। बीते 24 घंटे के भीतर शहर में तीन अलग-अलग जगहों से 2 स्कूटी व बाइक चोरी हो गईं। तीनों वाहन मालिकों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें एनईबी थाना पुलिस में पीड़ित रोहन सिंह निवासी 142- जवाहर नगर दिल्ली रोड ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि टीवीएस जुपिटर स्कूटी घर के बाहर खड़ी थी। रात करीब 8.30 बजे स्कूटी अंदर खड़ी करने आया तो वाहन नहीं दिखा। पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे देखे। जिसमें एक बदमाश गली में इधर-उधर घूमता नजर आया। जिसने मौका देखते ही लॉक तोड़ा और स्कूटी लेकर फरार हो गया। इसी तरह 25 जनवरी की शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में राठ नगर में एक किरायेदार की बाइक पार्किंग एरिया से चोरी हो गई। उधर, अरावली विहार थाना क्षेत्र के सुभाष चंद्र ने मामला दर्ज कराया कि उसके भांजे की बहू 19 जनवरी को स्कूटी उनके घर के बाहर खड़ी कर जयपुर चली गई। 25 जनवरी की शाम एक चोर पार कर ले गया।


