3 दिन की छुट्टी के बाद हड़ताल पर बैंककर्मी, एक हजार करोड़ रुपए का लेन-देन प्रभावित

अलवर| तीन दिन की छुट्टी के बाद चौथे दिन मंगलवार को बैंककर्मियों की हड़ताल से लोग काफी परेशान रहे। शादियों के सीजन के चलते लोग तनाव में दिखे। वहीं व्यापारियों के भी चेक अटक गए। बैंककर्मी सप्ताह में 5 दिन काम एवं पीएनबी की तरह अन्य बैंकों मंे भी पीएलआई (प्रोफिट लिंक इंसेंटिव) की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे। सुबह सभी बैंककर्मियों ने एसबीआई की आर्य नगर शाखा के सामने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि यह सभी के हक की लड़ाई है। कमजोर नहीं पड़ने दी जाएगी। यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले को जिले के सभी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। एसबीआई स्टेट एसोसिएशन के उप महासचिव सौरभ शर्मा ने बताया कि एक दिन की हड़ताल से जिले में करीब 1000 करोड़ रुपए का लेन-देन प्रभावित हुआ है। बैंक कर्मचारियों की फाइव डे बैंकिंग की मांग है। यूनियन ने केंद्र सरकार के सामने कई बार मांग रखी है। लेकिन अब तक नहीं मानी गई है। कर्मचारियों पर लगातार काम का बोझ़ बढ़ा है। इससे वे मानसिक दबाव में हैं। मजबूरी में मांग को लेकर पूरे दिन का कार्य बहिष्कार किया है। जरूरत पड़ी तो अनश्चितकालीन हड़ताल की जा सकती है। इसे लेकर उच्च स्तर पर चर्चा की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *