मदरसा पहुंचे एडीजी…:कुरान के साथ गीता पढ़ने की सलाह

राजधानी के नजदीक सीहोर जिले के ग्राम दोराहा स्थित मदरसा इस्लामिया मदीन अतुल उलूम में गणतंत्र दिवस पर आपसी सद्भाव का संदेश देने वाली अनूठी पहल हुई। एडीजी ट्रेनिंग राजाबाबू सिंह ने ऑनलाइन संबोधन में विद्यार्थियों को कुरान के साथ भगवद् गीता पढ़ने और समझने की सलाह दी। उन्होंने गीता के कर्मयोग अध्याय की महत्ता बताते हुए कहा कि जैसे कुरान जीवन का मार्ग दिखाती है, वैसे ही गीता कर्म, कर्तव्य और नैतिक मूल्यों की शिक्षा देती है। बच्चों को अलग-अलग धर्मग्रंथों की शिक्षा दें, तो उनमें सकारात्मक सोच और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित होगी। मदरसे के विद्यार्थियों ने एक साथ बैठकर कर्मयोग अध्याय पर चर्चा की। एडीजी ने पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर देते हुए पेड़ लगाने का आह्वान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *