वीणांचल एकेडमी में नारी शक्ति का शंखनाद

भैरूंदा| वीणांचल एकेडमी स्कूल फॉर गर्ल्स में गणतंत्र दिवस पर छात्राओं ने देशभक्ति का अद्भुत नजारा पेश किया। भारतीय संस्कृति और विरासत पर आधारित रैली और झांकियों ने मिनी भारत की झलक दी। रैली का नेतृत्व विद्यालय की प्रधानमंत्री पलक जाट ने किया। उन्होंने हाथ में तिरंगा थामा। उनके साथ सहायक हेड गर्ल ने विद्यालय ध्वज लेकर अनुशासन का परिचय दिया। ट्रैफिक पुलिस की झांकी से छात्राओं ने हेलमेट पहनने और यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। दीपा हाउस की झांकी वर्ष 2025 की महिला विश्वकप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम पर आधारित रही। इसमें नारी सशक्तिकरण और संकल्प की कहानी दिखाई गई। लता हाउस ने भारत रत्न और पद्म पुरस्कारों से सम्मानित महिला विभूतियों को याद किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *