शहीदों को याद कर मनाया गणतंत्र दिवस, फहराया तिरंगा

सलामतपुर|नगर में गणतंत्र दिवस पर हर्षोल्लास के साथ शहीदों को याद कर तिरंगा लहराया गया। ब्राइट फ्यूचर स्कूल, यूनिक कैरियर स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और ग्राम पंचायतों में झंडावंदन के बाद राष्ट्रगान हुआ और मिठाई वितरित की गई। नगर के विभिन्न संस्थानों में प्राचार्य, सरपंच, अधिकारी और प्रबंधकों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सुभाषनगर दुर्गा चौक पर भी झंडावंदन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठजन, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी कर गणतंत्र दिवस को यादगार बनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *