सलामतपुर|सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस हर्ष और गरिमा के साथ मनाया गया। कुलसचिव प्रो. आरएन गुप्ता और डीन प्रो. नवीन कुमार मेहता ने तिरंगा फहराया। कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ ने सभी को शुभकामनाएं दीं। प्रो. गुप्ता ने कहा कि संविधान देश को अनुशासन और दिशा देता है। स्थायी परिवर्तन हृदय परिवर्तन से आता है। प्रो. मेहता ने विचारों की निरंतरता और निस्वार्थ प्रयासों पर जोर दिया। कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी और छात्र शामिल हुए। शोधार्थी मनीषा जायसवाल ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।


