प्रभारी मंत्री ने परेड की सलामी लेकर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

भास्कर संवाददाता | रायसेन जिले में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में मुख्य समारोह हुआ। मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री मोहन यादव का प्रदेशवासियों के नाम संदेश पढ़ा गया। परेड में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, महिला पुलिस बल, वन विभाग, एनसीसी और स्काउट गाइड ने मार्च पास्ट किया। सुरक्षा बलों ने हर्ष फायर किया। राष्ट्रगान की धुन पर गुब्बारे छोड़े गए। परेड का नेतृत्व सूबेदार राघवेन्द्र सिंह राजावत ने किया। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिजनों को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। जिला पुलिस बल को प्रथम, होमगार्ड को द्वितीय और महिला पुलिस बल को तृतीय पुरस्कार: सीनियर परेड में जिला पुलिस बल को प्रथम, होमगार्ड को द्वितीय और महिला पुलिस बल को तृतीय पुरस्कार मिला। जूनियर परेड में एनसीसी सीनियर बालिका स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय को प्रथम, एनसीसी सीनियर को द्वितीय और एनसीसी जूनियर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय को तृतीय स्थान मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और नृत्य की प्रस्तुति दी। शासकीय उत्कृष्ट उमा विद्यालय को प्रथम, डॉ. राधाकृष्णन उमा विद्यालय को द्वितीय और सनराइज पब्लिक स्कूल को तृतीय पुरस्कार मिला। शाइनिंग पब्लिक स्कूल और ग्लोबल ऑफ एक्सीलेंस स्कूल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विभागीय झांकियों में शिक्षा विभाग को प्रथम, जिला पंचायत विभाग को द्वितीय और स्वास्थ्य विभाग को तृतीय स्थान मिला। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी मंत्री पंवार ने शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन, कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार, राकेश शर्मा सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *