छात्रों को नशा मुक्ति और स्वदेशी अपनाने की दिलाई शपथ

चिकलोद कलां|मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के चयनित राधा कृष्ण जनकल्याण समिति के तत्वावधान में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत ग्राम नयापुरा में जागरूकता बैठक एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शासकीय विद्यालय परिसर में ब्लॉक समन्वयक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों, समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा स्वदेशी अपनाने का संकल्प कराया गया। शपथ के बाद ग्राम में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें सामाजिक चेतना से जुड़े संदेश दिए गए। कार्यक्रम में शिक्षकगण, समिति सदस्य एवं छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *