अमरावद कलां| गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल से रैली शुरू होकर सुबह 8 बजे झंडा चौक बाजार पहुंची, जहां ग्राम सरपंच गिरीश कुमार ने झंडा फहराया। रैली में छात्र-छात्राओं ने झांसी की रानी, वीर शिवाजी और भगत सिंह पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की। रैली मुख्य मार्गों से पंचायत कार्यालय तक गई, जहां पुनः झंडा फहराया गया। आदर्श विद्या मंदिर और शिशु ज्ञान मंदिर स्कूल के बच्चों ने भी आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। ग्रामवासियों ने फूल वर्षा कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।


