नर्सों ने कार्य का किया बहिष्कार:रिम्स में नर्स से हाथापाई, डेढ़ घंटे तक इमरजेंसी ठप

रिम्स में स्टाफ नर्स से धक्का-मुक्की के बाद जमकर बवाल हुआ। नर्सों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया। इससे करीब डेढ़ घंटे तक सेंट्रल इमरजेंसी में सेवा ठप रही। घटना रिम्स के मेडिसिन ए-2 वार्ड में मंगलवार शाम चार बजे हुई। डॉ. अभय कुमार की यूनिट में कार्यरत स्टाफ नर्स अनुपमा कुमारी तिर्की ने बताया कि वहां भर्ती डोरंडा निवासी हासिब अंसारी को देखने एक महिला-पुरुष पहुंचे। डॉक्टर के बारे में पूछा। जब उन्हें बताया कि डॉक्टर राउंड लेकर जा चुके हैं तो वे भड़क गए। डॉक्टर को तत्काल बुलाने को कहा। फिर खुद को कांग्रेस अध्यक्ष बताने वाली महिला ने उनसे दुर्व्यवहार किया। पीछे से धक्का दिया। बाल पकड़कर खींचा। हाथापाई शुरू कर दी। -शेष पेज 14 पर एफआईआर के आश्वासन के बाद काम पर लौटीं रात नौ बजे चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिरेंद्र बिरूआ और अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेश त्रिपाठी इमरजेंसी में पहुंचे। नर्सो से एक घंटे वार्ता हुई। इसके बाद रात 9:30 बजे इमरजेंसी सेवा बहाल हुई। दोषी के खिलाफ कार्रवाई और एफआईआर का आश्वासन मिलने के बाद रात 10:30 बजे नर्सें काम पर लौटीं। इधर, इमरजेंसी में दो मरीजों की मौत नर्सों के कार्य बहिष्कार के दौरान रात करीब 10 बजे इमरजेंसी में भर्ती दो मरीजों की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि समय पर इलाज और दवा न मिलने के कारण उनकी जान गई। हालांकि हड़ताल के कारण दोनों की मौत हुई, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *