मेसर्स मार्शल इनोवेटिव सिक्योरिटी सर्विसेज प्रालि. के निदेशक जगन तुकाराम देसाई की जमानत याचिका की सुनवाई मंगलवार को एसीबी की विशेष कोर्ट में हुई। बुधवार को भी मामले की सुनवाई होगी। आरोपी जगन तुकाराम देसाई ने 6 जनवरी को जमानत याचिका दाखिल की है। 13 दिसंबर को एसीबी ने जगन तुकाराम देसाई महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार किया था। मार्शल एजेंसी को धनबाद की खुदरा शराब दुकानों में मैनपावर आपूर्ति का ठेका मिला था। फर्जी बैंक गारंटी पर ठेका लेने का आरोप है। शराब घोटाला मामले में 20 मई को शुरू हुई कार्रवाई में अबतक निलंबित आईएएस विनय चौबे समेत डेढ़ दर्जन से अधिक को एसीबी गिरफ्तार कर चुकी है।


