नामकुम शिव नगर में कलश यात्रा 9 को

नामकुम के तेतरीटोली स्थित शिव नगर कॉलोनी में शिव परिवार, भगवती सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ 9 से 11 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। नौ फरवरी को सुबह 8 बजे से कलश यात्रा, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश वेदी पूजन, जलाधिवास, महाआरती एवं महाभोग वितरण किया जाएगा। 10 को अग्निप्रवेश, अन्नाधिवास, जलाधिवास, मिष्ठानधिवास, पुष्पाधिवास, मूर्ति नगर भ्रमण किया जाएगा। 11 को वेदी पूजा, मूर्ति देवस्नान, श्रृंगार पूजन, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, रूद्राभिषेक, हवन महाआरती एवं महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज कुमार दास, दिनेश प्रजापति आदि जुटे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *