कलकत्ता पब्लिक स्कूल में झंडोत्तोलन

77वें गणतंत्र दिवस पर ओरमांझी स्थित कलकत्ता पब्लिक स्कूल परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय समूह के उपाध्यक्ष प्रभास कुमार झा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उपाध्यक्ष के अलावा प्राचार्या प्रियंवदा झा, निदेशक मिथिलेश कुमार मिश्र तथा शैक्षणिक सलाहकार त्रिभुवन प्रसाद झा ने लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में देशभक्ति की थीम पर छात्रों द्वारा आधा दर्जन से अधिक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *