कोयंबटूर से रांची के बीच सीधी रेल सेवा जल्द शुरू होने की संभावना है। दक्षिण-पूर्व रेलवे के झेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने पुन: सीपी राधाकृष्णन से पत्र लिखकर कोयंबटूर से रांची के बीच सीधी रेल सेवा शुरू करने का आग्रह किया है। मालूम हो कि दो महीना पहले उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कोयंबटूर में हुए कार्यक्रम में भारतीय रेलवे को कहा कि वे रांची-कोयंबटूर/रांची -कोयंबटूर जैसी नई रेल सेवाओं पर विचार करें, ताकि झारखंड के मजदूरों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिल सके। इधर रेलवे के जानकारों ने कहा कि तमिलनाडु चुनाव से पहले कोयंबटूर से रांची रेल सेवा शुरू हो सकती है। मालूम हो कि इस सेवा के शुरू होने की बात कोयंबटूर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी की है। झारखंड से बड़ी संख्या में लोग दक्षिण भारत, विशेषकर सीएमसी वेल्लोर जैसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में इलाज के लिए नियमित रूप से यात्रा करते हैं।


