सी-स्कीम इलाके का मामला:बाइक व कार सवार बदमाशों ने ज्वैलर की पत्नी का पीछा किया, अशोक नगर थाने में घुसकर जान बचाई

सी-स्कीम इलाके में लग्जरी कार व बाइक सवार बदमाशों की ओर से एक ज्वैलर की प|ी का पीछा करने का मामला सामने आया है। घबराई महिला ने अपनी कार अशोक नगर थाने में घुसा दी। इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को आपबीती बताई तो वे दौड़कर बाहर आए, लेकिन तब तक बदमाश भाग गए। इस संबंध में पीड़ित महिला ने 26 जनवरी को एसएमएस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि 24 जनवरी को बेटे को स्कूल से लेने जा रही थी। इस दौरान ड्राइवर धनेश चारण ने बताया कि अपार्टमेंट में दो संदिग्ध युवक आए हैं, जो अपनी कार और अपार्टमेंट की फोटो खींच रहे हैं। दोनों ने हेलमेट लगा रखे थे। ड्राइवर और अन्य लोगों ने देखा, तो दोनों बाहर निकल गए और वहां से फोटोज लेने लगे। ड्राइवर ने पूछताछ की कोशिश की, तो भाग गए। दोनों के पास बाइक पर लाल कपड़े में लिपटी हथियारनुमा संदिग्ध चीज भी थी। उस वक्त अपार्टमेंट के बाहर एक बीएमडब्ल्यू कार भी खड़ी थी, जिसकी ड्राइवर सीट पर लंबी दाढ़ी वाला एक संदिग्ध व्यक्ति बैठा था। कुछ देर बाद वह ड्राइवर के साथ कार में सवार होकर बेटे को लेने के लिए स्कूल के लिए रवाना हुई। रास्ते में उसी बाइक ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। ऐसे में महिला घबरा गई और ड्राइवर को कार अशोक नगर थाने में ले जाने को कहा। थाने पहुंचकर उन्होंने पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। पुलिसकर्मी बाहर निकले तो बाइक सवार बदमाश वहां से भाग गए। इसके बाद पीड़िता ने एसएमएस ​थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। डीसीपी ईस्ट संजीव नैन ने बताया कि पीड़िता की तरफ से मिली रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी। हालांकि पुलिस के द्वारा अब तक हुए अनुसंधान में ये भी सामने आया कि रैकी करने वाले संदिग्धों ने लेन-देन के मामले में एक व्यक्ति का यहां मूवमेंट होने के शक में इस अपार्टमेंट की रैकी की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *