TCB की मीटिंग आज:जाम फ्री राहत के लिए 54 कट बंद करने पर होगा फैसला, निजी फर्म सर्वे कर रिपोर्ट देगी

शहर की मुख्य सड़काें काे ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए जेडीए ट्रैफिक की राह में रोड़ा बन रहे कट काे बंद करने की तैयारी में है। ट्रैफिक पुलिस ने एजेंडा तैयार कर टीसीबी काे भेजा है। इस पर बुधवार काे ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड का फैसला हाेगा। एजेंडे के अनुसार शहर ट्रैफिक पुलिस की ओर से अवैध कट को बंद करने, जरूरत के अनुसार नए कट खोलने और फोल्डेबल कट के निर्माण पर फैसला लिया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने 54 अवैध कट बंद करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके अलावा 15 नए कट खोलने बनाए जाएंगे। शहर में ट्रैफिक पुलिस मोबाइल एनफोर्समेंट टीम जाम के कारणों का पता लगाएगी रिसर्च में कहां कट बंद होना कहां खोला जाना ये भी होगा- टीसीबी की बैठक में सबसे हम निर्णय स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर की ओर से कराया जाने वाले सर्वे होगा। ये सर्वे तय करेगा कि शहर में किस कट को खोलने की क्योंकि जरूरत है, और अगर बंद करना हैं तो क्यों करना है। जिस स्थान पर कट नहीं हैं, वहां पर नया कट क्यों खोला जाना चाहिए। इन सभी तरह के सवालों का जवाब सर्वे की रिपोर्ट में आएगा। कट बंद और खोलने में मनमर्जी से नहीं चलेगी, ट्रैफिक लोड़ का सर्वे हाेगा: शहर में चौपहिया वाहन की निर्धारित गति 60, दुपहिया की 40 और बस की 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार के लिए लाल बत्ती को पार करने वाले समय और चौड़ाई दोनों को बढ़ाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए ट्रैफिक अपने स्तर पर सर्वे करा चुकी है। इसके अनुसार शहर को पुलिस ने 350 जंक्शन में बांट दिया है। प्रत्येक जंक्शन का एरिया 2 से 4 किमी का है, जिसमें 2 से 3 ट्रैफिक के पॉइंट हैं। इन पर लगने वाले जाम को बाइक मोबाइल टीम खुलवाने का काम करती है। जाम खुलने के बाद इस टीम को अन्य स्थान पर भेज दिया जाता है। शहर के बस स्टैंड होंगे री- स्ट्रक्चर शहर में जल्द ई-बसों के संचालन से पहले ट्रैफिक पुलिस नए बस स्टैंड का सर्वे पूरा करेगी। मकसद यह है कि बसें सिर्फ उन्हीं स्थानों पर रुकें, जहां यात्रियों को वास्तव में जरूरत हो। फिलहाल कई जगह निर्धारित बस स्टैंड के अलावा बसें रुक जाती हैं, जिससे जाम की समस्या पैदा होती है। मोबाइल एनफोर्समेंट शहर ट्रैफिक पुलिस मोबाइल एनफोर्समेंट टीम की मदद से जाम लगने के कारणों का भी पता करेंगे, अगर जाम का कारण सड़क पर अतिक्रमण, ई-रिक्शा का जाम सहित अन्य कारणों का पाए जाने पर भी उसे दूर करने का काम किया जाएगा। डिवाइडर पर लगेगी रैलिंग शहर के प्रमुख मार्गों पर डिवाइडर के ऊपर रेलिंग लगाने की योजना भी बैठक में शामिल है। रैलिंग का मॉडल टोंक रोड के आधार पर तैयार किया जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *