प्री-बोर्ड एग्जाम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी कराना है: भटनागर

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को मजबूत करने जारी कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाओं का मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार भटनागर ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल परीक्षा कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए इस तरह तैयार करना है कि जिले का परिणाम शत-प्रतिशत रहे। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय केराडीह, स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय नारायणपुर और शासकीय कन्या हाई स्कूल नारायणपुर का दौरा किया। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संचालित होती पाई गईं। कक्षा 10वीं में विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जबकि कक्षा 12वीं में व्यवसाय अध्ययन, भौतिक शास्त्र, इतिहास, कृषि विज्ञान के तत्व और गणित जैसे महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा संपन्न हुई। निरीक्षण के दौरान भटनागर ने स्कूलों के प्राचार्य और शैक्षणिक स्टाफ को निर्देशित किया कि प्री-बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण निष्पक्षता और निर्धारित समय सीमा में किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *