भास्कर न्यूज | मालखरौदा राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा जिला सक्ती में मतदाता दिवस और सप्ताह के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। संरक्षक प्राचार्य डॉ. बीडी जांगड़े ने मतदान का मूल्य समझाते हुए कहा कि राष्ट्रहित में सबसे बड़ा योगदान मतदान है। लोकतंत्र की नींव आप जैसे युवाओं के मेहनत से मजबूत होगा। रासेयो प्रभारी डॉ. मैत्री मैडम ने कहा कि महाविद्यालय स्तर पर मतदान से संबंधित रंगोली प्रतियोगिता, विकसित भारत व युवा सांसद विषयक निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर आदि का संकलन भी किया गया। मतदाता संबंधी त्रुटि पर भी सुधार कार्य के लिए निर्देश प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीआर कोशले, एलआर कोसरिया सहा. प्राध्यापक, वासुदेव एक्का, आरआर खूंटे, आरके कुर्रे, रासेयो सहा. प्रभारी एमके सर का योगदान रहा।


