पंजाबी सिंगर सलीम-युवराज-रोशन ने उड़ाया नछत्तर गिल का मजाक:नछत्तर गिल ने लिखा, अपनी अक्ल का जनाजा क्यों निकाल रहे हो आप

पंजाब सिंगर मास्टर सलीम, युवराज हंस और रोशन प्रिंस ने मिलकर नछत्तर गिल का मजाक उड़ाया है। तीनों ने नछत्तर गिल के एक गीत को बैकग्राउंड में रखते हुए एक रील बनाई है और उसके सुरों पर व्यंग करते हुए उसकी खूब हंसी उड़ाई। युवराज हंस ने इस रील को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। तीन बड़े सिंगरों द्वारा मजाक उड़ाए जाने पर नछत्तर गिल भी सामने आए और उन्होंने अपने सोशल मीडिया तीनों सिंगरों को सभ्य भाषा में जवाब दिया है। नछत्तर गिल ने भी तीनों सिंगरों की इंस्टाग्राम की रील को डाउन लोड करके अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अपनी अक्ल का जनाजा क्यों निकाल रहे हो। मास्टर सलीम, युवराज हंस और रोशन प्रिंस के इस वीडियो से सिंगरों की कन्ट्रोवर्सी और एक दूसरे को डिग्रेड करने की बातें सामने आ गई हैं। नछत्तर गिल ने जब सोशल मीडिया पर जवाब दिया तो उसके बाद युवराज हंस के इंस्टाग्राम पेज से वीडियो हाइड हो गई। तीनों सिंगरों ने ऐसे उड़ाया मजाक तीनों ने मिलकर एक वीडियो बनाया है। जिसमें नछत्तर गिल को साडी जान ते बनी है, तेरा हस्सा हो गया, साडी जान ते बनी है, तेरा हस्सा हो गया गीत चल रहा है। वीडियो की शुरुआत में और बीच में लंबे सुर लगाकर सिंगर का मजाक उड़ा रहे हैं। युवराज हंस के ऑफिशियल पेज पर यह पोस्ट की गई। जिस पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए। सिंगर नछत्तर गिल ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बातें “अपनी अक्ल का जनाजा क्यों निकाल रहे हो। आप सभी मुझसे उम्र में बड़े और सुरीले कलाकार हो, यह मैं मानता हूं। लेकिन मैं तो आप लोगों और आपके बड़ों की बहुत ज्यादा इज्जत और सम्मान करता हूं। उन्होंने जो गाया है, उसे दुनिया हमेशा याद रखेगी। खुश रहो। अपनी पोस्ट पर आए कमेंट्स पढ़ लो कि आपको कितनी-कितनी शाबाशी मिली है।” मास्टर सलीम, युवराज हंस, रोशन प्रिंस फूटा फेंस का गुस्सा मास्टर सलीम, युवराज हंस और रोशन प्रिंस ने जो वीडियो बनाई है उसको लेकर नछत्तर गिल फेंस में भारी रोष है। नछत्तर गिल के फेंस सोशल मीडिया पर तीनों सिंगरों की जमकर निंदा कर रहे हैं और नछत्तर गिल का साथ देने की बात कर रहे हैं। मास्टर सलीम से जुड़े विवाद धार्मिक टिप्पणी विवाद: मास्टर सलीम एक बार माता चिंतपूर्णी को लेकर दिए गए कथित बयान के कारण विवादों में आ गए थे। इस बयान को लेकर धार्मिक संगठनों ने कड़ा विरोध किया था और उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत/FIR तक दर्ज हुई थी। सांसी समुदाय को लेकर टिप्पणी: एक अन्य विवाद में मास्टर सलीम पर सांसी समुदाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा। इसके बाद पंजाब के कई इलाकों में विरोध हुआ और सोशल मीडिया पर बायकॉट की मांग उठी। बाद में सिंगर को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी। नछत्तर गिल की प्रोफाइल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *