लुधियाना| हर-हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी द्वारा आगामी 8 फरवरी को जगराओं पुल स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस ऐतिहासिक रथयात्रा की खास बात यह होगी कि इसमें भक्तों को विशेष रूप से तैयार चूरमा प्रसाद के पैकेट वितरित किए जाएंगे। प्रसाद बनाने का शुभारंभ सिविल अस्पताल के निकट हर-हर महादेव मंदिर में विधि-विधान के साथ किया गया। पं. शिव शंकर मिश्रा व पं. अजीत तिवारी ने मंत्रोच्चारण के साथ भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। प्रसाद सेवा का जिम्मा रामचंद्र कंपनी के नरेश कुमार अरोड़ा, रोहित अरोड़ा व आशु बांसल द्वारा उठाया जा रहा है।


