जालंधर | सेवा, सहयोग व मदद के साथ जरूरतमंद परिवारों को दो दशकों से राशन व खाद्य सामान प्रदान कर रहे श्री राम सेवक मंडल व हरबंस लाल काकड़िया चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 283 वें मासिक राशन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रवीण आहूजा ने की। पुरियां मंदिर अड्डा होशियारपुर चौक मे आयोजित समारोह में आर्थिक रूप से कमजोर व बुजुर्ग 40 महिलाओं को उनके परिवार के लिए राशन सामग्री दी गई। समारोह में मंडल द्वारा गर्म वस्त्र व शालें वितरित की गई। शॉल संजीव चोपड़ा बॉबी की तरफ से भेजी गईं। नाश्ते की व्यवस्था हरजीत मल्होत्रा ने की। मकसूदां मंडी से चिराग मेहता ने विशेष रूप से शामिल होकर मंडल के पुण्य कार्य में सहयोग किया। योगेश बांसल, हरजीत मल्होत्रा व बलदेव राज आहूजा ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर परिवारों को राशन सामग्री भेंट की। इस मौके मंडल प्रधान पपिंदर मेहता, पवन शर्मा , विनोद शर्मा, पवन शर्मा, योगेश बांसल, सौरभ शर्मा, एमपी सिंह व नरेश चड्ढा ने सहयोग किया।


