बीएमडब्ल्यू में लगी आग, तीन किमी लंबा लगा जाम

लुधियाना| बीएमडब्ल्यू कार में सोमवार को अचानक से आग लग गई। इस हादसे में घटना के वक्त दो मैकेनिक कार में सवार थे। जिन्होंने वाहन से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। इस घटना में वाहन पूरी तरह से जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। आग लगने से काफी ट्रैफिक जाम हो गया। जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार दोपहर फिरोजपुर रोड बद्दोवाल नजदीक की है। दो कार मैकेनिक बीएमडब्ल्यू गाड़ी को ठीक करने के बाद उसकी ट्राई लेने निकले थे। तभी अचानक कार के इंजन से धुंआ निकला। गाड़ी से स्पार्किंग होने के बाद अचानक कार में आग लग गई। कार चंडीगढ़ नंबर की 2014 मॉडल की थी। उनके पास ये गाड़ी ठीक होने के लिए वर्कशॉप में आई थी। कार को आग कैसे लगी अभी कुछ पता नहीं चल सका। मौके पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी पहुंचे। जिन्होंने जाम खुलवाया। पुलिस मुताबिक कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम जरूर लग गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *