सहकर्मी की हत्या के दोषी को उम्रकैद

लुधियाना| एडिशनल सेशन जज शिव मोहन गर्ग की अदालत ने अजय कुमार पासवान उर्फ ​​नानका निवासी गांव चंगियां, जिला व थाना बलरामपुर, उत्तर प्रदेश को फैक्ट्री में अपने सहकर्मी की नृशंस हत्या के आरोप में उम्र कैद की सजा सुनाई है। घटना 7 जुलाई, 2020 की रात की है। अभियोजन पक्ष के अनुसार दोषी अजय कुमार पासवान तरविंदर सिंह द्वारा संचालित फैक्ट्री नीतू मेडिकल वर्क्स में कार्यरत था। दविंदर उर्फ बचन सिंह और अजय कुमार पासवान रात में फैक्ट्री में रुके थे। रात करीब 11:40 बजे पासवान ने तरविंदर सिंह को फोन कर दविंदर के बिस्तर पर मृत पड़ा होने की जानकारी दी। पुलिस ने जांच के बाद अजय पर पर्चा दर्ज किया। कोर्ट ने सबूतों के आधार पर अजय को हत्या का दोषी पाते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *