राजस्थान में फिर बारिश का अलर्ट, कोहरे-शीतलहर की भी चेतावनी:जयपुर में बादल छाए, मावठ के बाद फिर बढ़ने लगी सर्दी, तापमान गिरा

राजस्थान में आ रहे बैक टू बैक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण अगले एक से दो सप्ताह तेज सर्दी का दौर बना रह सकता है। मंगलवार को प्रदेश के कई शहरों आंधी, बारिश और ओलावृष्टि होने के बाद सर्दी फिर से तेज हो गई। आज भी राज्य के कई जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहेगा, जिससे तापमान में 3-4 डिग्री तक की गिरावट होगी। वहीं, मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के 11 जिलों में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों ने राज्य में 31 जनवरी से एक और नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने और उससे बारिश, आंधी का दौर शुरू होने की संभावना जताई है। तापमान में गिरावट पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कई शहरों और ग्रामीण इलाकों में बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओले गिरे।दिन का तापमान कुछ शहरों में 20 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा ठंडा दिन हनुमानगढ़ में रहा, जहां का अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आज से चलेगी शीतलहर, तेज होगी सर्दी बारिश, ओलावृष्टि के बाद कई शहरों में देर शाम आसमान साफ हाेने के बाद देर रात आसमान में धुंध और कोहरा छाने लगा। गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर के एरिया में रात में हल्का कोहरा रहा। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- इस सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में ह्यूमिडिटी बढ़ गई, जिससे अगले बुधवार और गुरुवार घना कोहरा छाएगा। इसके साथ ही आज से प्रदेश में उत्तरी हवाओं (शीतलहर) फिर से चलेगी, जिससे सुबह-शाम के अलावा​ दिन में भी गलनभरी सर्दी रहने और तापमान में 3-4 डिग्री तक ​की गिरावट हो सकती है। 30 जनवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *