दमोह में बुंदेली महोत्सव, खेल और संस्कृति का संगम:’नृत्यश्री’ में सजी शाम; फायर लेस कुकिंग’ प्रतियोगिता रही आकर्षण; हजारों दर्शक पहुंच रहे

दमोह के तहसील ग्राउंड में बुंदेली गौरव न्यास की ओर से आयोजित ‘बुंदेली दमोह महोत्सव’ जारी है। 16 जनवरी से शुरू हुआ यह महोत्सव 1 फरवरी तक चलेगा। इसमें प्रतिदिन सुबह खेल प्रतियोगिताएं और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिन्हें देखने रोजाना हजारों दर्शक पहुंच रहे हैं। सांस्कृतिक प्रस्तुति: ‘नृत्यश्री’ में सजी शाम महोत्सव के तहत मंगलवार रात ‘नृत्यश्री’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने पारंपरिक और सांस्कृतिक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान नागरिक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों का सम्मान हुआ। मैदान पर बुंदेली खेल और उत्साह दोपहर के सत्र में पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। हॉकी फीडर सेंटर दमोह के 60 बालक-बालिकाओं (राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खिलाड़ी) ने रस्साकशी और बोरा दौड़ जैसे खेलों में हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अन्य प्रतियोगिताएं और सम्मान महोत्सव में ‘फायर लेस कुकिंग’ (बिना आग के खाना बनाना) प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही ‘कौन है दमदार नारी’, ‘गौरव महान पुरुष’ और पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। पूरे आयोजन के दौरान स्थानीय कला और बुंदेली गौरव को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *