शादी में कॉफी मशीन फटी, 3 लोग घायल:ऑपरेटर दूध लेने गया, मशीन अत्यधिक गर्म होकर फटी, एक को लगे 12 टांके

नवलगढ़ में एक शादी समारोह के दौरान कॉफी मशीन में धमाका होने से तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा रविवार रात को नवलड़ी की तन स्थित धावड़ा वाली ढाणी में सीताराम सैनी के घर में हुआ। जानकारी के अनुसार ऑपरेटर प्रकाश सैनी (20) मशीन चालू करने के बाद एक युवक को वहां बैठाकर खुद दूध लेने चला गया। इस दौरान मशीन अत्यधिक गर्म हो गई और प्रेशर बढ़ने से धमाके के साथ फट गई। धमाके में सबसे ज्यादा नुकसान मशीन के पास बैठे संदीप को हुआ। वह मशीन की टेबल के नीचे गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं। इसके अलावा सुभाष रणवा भी घायल होकर बेहोश हो गए और एक महिला के पैर में चोट लगी। सभी घायलों को तुरंत नवलगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया। संदीप को 12 टांके लगाने पड़े, जबकि सुभाष और घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *