सादुल पब्लिक स्कूल एल्युमिनी एसोसिएशन की एल्युमिनी मीट की तैयारियों को सोमवार को अंतिम रूप दे दिया गया। सादुल स्पोर्ट्स स्कूल प्रिंसिपल दुलीचंद मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. एसएन हर्ष ने बताया कि एसोसिएशन के संस्थापक संरक्षक स्व. डॉ. अनिल आहूजा की याद में स्कूल के टॉपर को स्मृति चिन्ह भेंट करने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर स्व. आहूजा के परिवार को भी आमंत्रित किया जाएगा। प्रिंसिपल स्कूल की प्रोग्रेस रिपोर्ट पढ़ेंगे। सचिव जसविंद्र सिंह एसोसिएशन की गतिविधियों की जानकारी देंगे। 9 फरवरी को सुबह 9 बजे अतिथियों के स्वागत के साथ कार्यक्रम शुरू होगा। सरस्वती वंदना के बाद गुरुजनों का सम्मान किया जाएगा। दो घंटे का ओपन सेशन रखा गया है, जिसमें पूर्व छात्र अपने स्कूल के अनुभवों को साझा करेंगे। अपराह्न तीन बजे स्कूल के भ्रमण का कार्यक्रम है। 50 से अधिक पूर्व छात्रों के आने का कार्यक्रम है। बैठक में श्रवण पालीवाल, जसविंद्र सिंह, डॉ. विरेंद्र नेत्रा, नलिन बुधवार, विमल मल्होत्रा, डॉ. एचएस कुमार और स्कूल के आरएचएम मोहनलाल जीनगर भी मौजूद रहे।


