पाली | चंडावल के व्याख्याता पारसमल बालोटिया ने सेवानिवृत होने पर अनूठा संकल्प लिया है। उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के गरीब छात्रों की कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड फीस व स्कूल फीस आजीवन भरेंगे। साथ ही उन्होंने गोशाला में 5100 व इंग्लिश मीडियम स्कूल में 5000 का सहयोग किया। गरीब बालिका जिनके माता या पिता नहीं है उन्हें 21 हजार रुपए का सहयोग करते हैं। चंडावल के विकास के लिए लगातार सहयोग कर रहे हैं।


