पाली | शहर को पिछले साल बरसात के पानी में डूबने से बचाने के लिए, सेवा और संकल्प महा समिति के अध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में जिला प्रशासन की विजिलेंस कमेटी के अध्यक्ष एडीएम सीलिंग भवानी सिंह पंवार की अध्यक्षता में अधिकारियों की संयुक्त टीम ने शहर की समस्याओं का सर्वे किया। टीम ने जनहित में सुधार के लिए सकारात्मक प्रयास करने और कार्य योजना बनाने पर मंगलवार को चाणक्य आश्रम में सेवा और संकल्प महासमिति के आयोजित कार्यक्रम की तस्वीर बदलनी चाहिए की स्मारिका विमोचन समारोह में एडीएम भवानी सिंह पंवार का नागरिक अभिनंदन व सम्मान होगा। कार्यक्रम में एडीएम पंवार को आमंत्रित किया है। राजपुरोहित ने कहा कि भवानी सिंह पंवार के प्रयास शहर के नागरिक हित में सराहनीय रहे हैं। महासमिति अध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित, उपाध्यक्ष एडवोकेट मुरली मनोहर बोड़ा, महामंत्री एडवोकेट तरुण मेहता, एडवोकेट श्रवण गोयल, एडवोकेट राजेंद्र शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।


