सूर्य सप्तमी पर स्कूलों में 1158 स्टूडेंट्स ने किया सूर्य नमस्कार

टोंक | सूर्य सप्तमी के मौके पर सोमवार को जिले के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम शहर के राउमावि कोठी नातमाम में सुबह साढ़े 9 बजे हुआ। मुख्य अतिथि जिला प्रमुख सरोज बंसल रही। अध्यक्षता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुशीला करनानी ने की। विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी मीना लसारिया, एसीबीओ कृष्ण गोपाल शर्मा मौजूद रहे। प्रधानाचार्य शंकर शंभू गोगवाल ने बताया कि स्थानीय विद्यालय में करीब 700 विद्यार्थी, 370 आमजन समेत 88 अध्यापकों व कार्मिकों ने सूर्य नमस्कार किया। ऐसे में एक साथ 1158 व्यक्तियों ने सूर्य नमस्कार समेत किया। (विस्तृत खबर पेज-16 पर) रानोली । बनवाड़ा स्कूल में सूर्य नमस्कार करते हुए विद्यार्थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *