पाली | वसंत पंचमी पर बिहार संस्कृति सेवा समिति द्वारा लाखोटिया रंगमंच में सरस्वती पूजा की। सुबह 7.00 बजे मां सरस्वती की आराधना आचार्य रमाकांत मिश्रा के सान्निध्य में हुआ। इसमें समाज के 200 लोग मौजूद रहे। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया। शाम को माता सरस्वती की आरती की। नोनिहाल बच्चों द्वारा मनोरंजक कार्यक्रम हुआ और उपहार दिए। समिति अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि बिहार समाज 25 वर्षों से सरस्वती पूजा सभी लोगों के सहयोग से किया जा रहा है।


