टोंक| अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2024-25 की ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 फरवरी है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नितेश जैन ने बताया कि निशुल्क कोचिंग के इच्छुक आशार्थी योजना की अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01432-294509 पर एवं कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं।


