टोंक | बैरवा धर्मशाला टोंक में सम्मेलन समिति की बैठक सोमवार को हुई। इसमें समिति के चुनाव पर चर्चा कर चुनाव समिति का गठन किया। चुनाव अधिकारी हरिप्रसाद जोनवाल, मनिंदर लोदी, गोपीलाल बैरवा डॉ. प्रमोद जोनवाल, विनोद बैरवा को सदस्य नियुक्त किया गया। डॉ. प्रमोद जोनवाल ने बताया कि आगामी 9 फरवरी को दोपहर 12 बजे बैरवा धर्मशाला टोंक में समिति के चुनाव को लेकर साधारण सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें सर्वसम्मति से समिति की कार्यकारिणी का चुनाव करना प्रस्तावित है। बैठक में भंवरलाल बंशीवाल, पूर्व विधायक कमल बैरवा, शिवराज बेरवा, चिरंजी लाल बैरवा, बाबूलाल सौंदीफल, मूलचंद बैरवा, रामदयाल निरंकारी, रामकरण बैरवा, अशोक बैरवा, छोटू लाल बैरवा, रामचंद्र बैरवा, बनवारी लाल बेरवा, दुर्गा लाल बैरवा, सत्य नारायण बैरवा, राम प्रसाद बैरवा, प्रेमचंद, मोहनलाल, रामलाल, कजोड़ मल बैरवा, बाबूलाल, रामकरण, बंशीलाल आदि थे।


