शहर में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया

डूंगरपुर| राज्य सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ परिवहन व सड़क सुरक्षा विभाग राजस्थान ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 1 से 31 जनवरी तक मनाया जा रहा है। जिला परिवहन अधिकारी मनीष माथुर ने बताया कि मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की ओर से शिशोद सीएचसी में वाहन चालकों के लिए निशुल्क नेत्र जांच शिविर हुआ। परिवहन निरीक्षक अभिषेक शर्मा ने वाहन चालकों को नियमित रूप से आंखों की जांच कराने का संदेश दिया। शिविर में कुल 55 ट्रक चालकों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 16 ट्रक चालकों को निशुल्क चश्मे दिए। जांच के आधार पर आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। इस कार्यक्रम में एनएचआई से अन्ना दुराई, परिवहन निरीक्षक अभिषेक शर्मा तथा बिछीवाड़ा थाना के कर्मी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *