मानगढ़ की झांकी रही प्रथम, 72 वि​शिष्टजन सम्मानित

भास्कर संवाददाता | बांसवाड़ा 77वें गणतंत्र दिवस के तहत जिला स्तरीय मुख्य समारोह कुशलबाग मैदान में हुआ। कलेक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने राष्ट्रगान की धुन के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद कलेक्टर ने परेड में शामिल मेवाड़ भील कोर, राजस्थान पुलिस, राजस्थान गृह रक्षा दल समेत विभिन्न कॉलेज और स्कूलों की एनसीसी आर्मी दल की परेड टुकडि़यों का निरीक्षण किया। परेड कमांडर परेड कमांडर शहर कोतवाल बुधाराम के नेतृत्व में मेवाड़ भील कोर समेत विभिन्न दलों के साथ सलामी मंच से गुजरी मार्च-पास्ट की सलामी ली। समारोह में एडीएम राजीव द्विवेदी ने राज्यपाल के संदेश का वाचन किया। समारोह में झांकी प्रदर्शन में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की झांकी को प्रथम, नगर परिषद को द्वितीय तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की झांकी को तृतीय स्थान के लिए चुना। संचालन बृजमोहन तूफान, नमिता कुलश्रेष्ठ एवं प्रेरणा उपाध्याय ने किया। मुख्य समारोह में जिलेभर में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवाएं देने वालों सहित खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *