मैथ्स मैजिक बोर्ड व फाइटिंग रोबोट देखने जुटी भीड़

चिरमिरी | चिरमिरी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य एसके पांडेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत गाकर देशभक्ति और निष्ठा प्रकट की। प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि होना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में 381 विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए 161 प्रोजेक्टों की प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि सब एरिया मैनेजर ओपन कास्ट माइंस मनीष कुमार सिंह रहे। विद्यार्थियों ने ई-कॉमर्स, फाइनेंस, सेल्फ फाइटिंग रोबोट कार, ज्योमेट्री थ्रीडी शेप्स, एलसीएम व एचसीएफ मॉडल, मैथ्स मैजिक बोर्ड, पार्ट्स ऑफ स्पीच चार्ट और अन्य शैक्षणिक, वैज्ञानिक और रचनात्मक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में एआई लैब के माध्यम से थ्रीडी प्रिंटिंग और पॉडकास्ट तकनीक का प्रदर्शन भी किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर बच्चों के परिश्रम और रचनात्मकता की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दी। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में विज्ञान, गणित, तकनीक और भाषाई कौशल के प्रति रुचि और राष्ट्रभक्ति की भावना बढ़ाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *