चिरमिरी | चिरमिरी स्थित किड्स कैंपस पब्लिक स्कूल गोदरीपारा और हल्दीबाड़ी में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। विद्यालय परिसर को तिरंगे के रंगों से सजाया गया और विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों में खास उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद मां भारती और माता सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। हल्दीबाड़ी विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस प्रदेश सचिव सुभाष कश्यप और गोदरीपारा में पूर्व महापौर के. डोमरु रेड्डी, आरएसएस जिला कार्यवाहक गौरव सिंह, नगर कार्यवाहक पूर्णेन्दु चटर्जी और वार्ड पार्षद राहुल पटेल उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्राओं ने स्वागत नृत्य, देशभक्ति भाषण, नाटक और गीत प्रस्तुत किए, जिससे दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


