आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, स्कूल में ध्वजारोहण

पटना | आदिम जाति सेवा सहकारी समिति व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटना में गणतंत्र दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवि शंकर शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने उपस्थित जनसमूह को कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाने वाला पर्व है। उन्होंने कहा संविधान ने हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिया है। साथ ही समाज और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का बोध भी कराया है। कार्यक्रम में जवाहरलाल गुप्ता, रूपचंद गुप्ता, अनूप कुशवाहा, रेखा जायसवाल, रीता गुप्ता, जया तिवारी, तृप्ति तिवारी, आमोद दुबे, राजेश साहू समेत समिति के पदाधिकारी, विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *