पटना | सरदार वल्लभ भाई पटेल हायर सेकेंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर हर्षोल्लास के साथ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम और देशभक्ति के मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने देशभक्ति गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर के प्रमुख गोपाल शर्मा, गिरधारी जायसवाल, पंकज साहू, सुजीत सोनी व डॉक्टर एके सिंह प्रमुख रूप उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत राजीव मंडल सहित शाला परिवार ने किया।


