काव्या के कथक नृत्य ने मोहा मन, पुरस्कार मिला

जशपुरनगर | रविवार को शहर के बालाजी मंदिर में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित सूर्य सप्तमी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समाज के बच्चों ने एक से बढकर एक प्रस्तुतियां दीं और दर्शकों ने तालियों से उत्साह बढ़ाया। असम से आई काव्या पांडेय, पिता मृत्युंजय पांडेय ने कथक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन जीत लिया। काव्या की प्रस्तुति को खूब सराहना मिली और समाज ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करने पर प्रवीण कुमार पाठक को सम्मान दिया गया। वहीं संभाग स्तरीय सम्मान मिलने पर सुधीर पाठक और गोविंद प्रसाद मिश्र को भी समाज की ओर से सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *