दौसा की बेटियों का धमाल:आरसीए द्वारा आयोजित अंडर-23 महिला क्रिकेट में चार खिलाड़ियों का चयन

राजस्थान ​क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-23 महिला चैलेंजर प्रतियोगिता में जिले की 4 महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजकिशोर उपाध्याय ने बताया कि जयपुर के पीएस ग्राउंड पर बुधवार से आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए जिले से महिला खिलाडी तानिका शर्मा, याना वर्मा, खुशी जैन और सोनम सैनी का चयन किया गया है। डीसीए सचिव ने बताया कि आरसीए द्वारा 28 जनवरी से यह चैलेंजर प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के खिलाड़ियों की टीम बनाकर प्रैक्टिस मैच और अभ्यास करवाया जाएगा। इन मैचों की परफॉर्मेंस के आधार पर राजस्थान की अंडर-23 महिला टीम बनाई जाएगी, जो कि बीसीसीआई द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *